Share Market Mein Shuruaat Kaise Karein ?

AmanBazaar3 years ago174 Views

शेयर मार्केट में शुरुआत करने का बीज (seed) है डीमैट अकाउंट (Demat Account) । जैसे एक पेड़ की शुरुआत बीज से होती है, उसी प्रकार बिना डीमैट अकाउंट के हम शेयर मार्केट में शुरुआत नहीं कर सकते । परन्तु केवल बीज से ही काम नहीं चलता, बीज बोने के बाद मिट्टी में पानी भी देना होता है । अब शेयर मार्केट में पानी है शेयर्स (shares) . तो अब हम बात करेंगे शेयर मार्केट में शेयर्स खरीदने से पहले किन गलतियों से बचें जिससे हमारी शुरुआत सही हो ?

एक और बात की ओर मैं आपका ध्यान यहाँ खींचना चाहूंगा कि यदि आपको डीमैट अकाउंट सम्बन्धी कोई जानकारी चाहिए हो जैसे डीमैट अकाउंट क्या होता है ? यह कैसे काम करता है ? तो आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं । आपकी सुविधा के लिए मैंने उस लेख के नीचे इस लेख का लिंक दे रखा है । जिससे आप डीमैट अकाउंट के बारे में जानने के बाद तुरंत यहाँ पर आ पाएं ।

डीमैट अकाउंट से सम्बंधित सभी जानकारी के लिए क्लिक करें ।

शेयर मार्केट में शेयर्स खरीदने से पहले किन गलतियों से बचें जिससे हमारी शुरुआत सही हो ?

  1. जब भी आप शेयर्स खरीदें तो अपने पैसों से ही खरीदें । कभी भी उधार लिए गए पैसों से शेयर्स न खरीदें । क्यूंकि यदि गलती से भी आपका लिया हुआ शेयर कुछ दिन बाद शून्य पर आ गया तो दोगुना नुकसान होगा । पहला नुकसान तो शेयर्स का मूल्य जो कम हुआ वह है और दूसरा नुकसान यह है  कि उधार लिया पैसा जो आपने सोचा था कि शेयर्स का जब मूल्य बढ़ेगा तब बेचकर कुछ लाभ कमाकर उधार भी चूका दूंगा वह है । इसीलिए अपने पैसों से ही हमेशा शेयर मार्केट की शुरुआत करनी चाहिए ।

  2. जब भी शेयर मार्केट में आप पैसा लगाएं तो रिस्क कैलकुलेट ज़रूर कर लें । कभी भी बिना रिस्क देखे शेयर्स न खरीदें । उतने ही धन का शेयर्स लें जितना यदि आने वाले समय में पूरे का पूरा डूब भी गया तो आपको तनाव ना हो । हमेशा इतने ही धन के शेयर्स खरीदें कि कल को यदि आपके लिए हुए शेयर्स का मूल्य शून्य भी हो जाए तो भी आपको तनाव ना हो और ना ही आपकी गृहस्थी में कोई असर आये । इतना रिस्क कभी ना लें कि यदि आपके लिए हुए शेयर्स कल को डूब भी गए तो आपके पास अपना घर चलने के लिए भी पैसा न बचे ।

  3. यदि आपको शेयर्स खरीदने से पहले यह नहीं पता कि रिसर्च कैसे करनी है ? कौन सा शेयर खरीदना सही होगा ? कौन सा शेयर आने वाले समय में लाभ देकर जाएगा ? तो कोई बात नहीं । इसका उपचार भी है । शेयर मार्केट में शुरुआत करते समय आप वे शेयर्स ले सकते हैं जो आपको पता ही है कि यह कभी डूबेगा नहीं । अब आप कहेंगे हमें यदि यह पता ही होता कि कौन सा शेयर नहीं डूबेगा तो फिर हमें यहाँ आने कि आवश्यकता ही क्या थी ?

मैं बताता हूँ कि कैसे पता चलेगा कि कौन सा शेयर कभी डूबेगा नहीं ?

आपको अपने आस – पास जो भी ज़रूरत की वस्तुएं दिखती हैं उनके शेयर्स ले सकते हैं । जैसे नमक, टायर बनाने वाली कंपनियों के शेयर्स , टूथपेस्ट , सीमेंट, स्टील, इत्यादि । नमक कल को महंगा भी हो गया तब भी बिकेगा, चाहे कल को पेट्रोल या डीजल से चलने वाली गाड़ियाँ बंद भी हो जाएँ परन्तु उनमें टायर लगने तो कभी बंद नहीं होंगे, घर आज भी बन रहे हैं, कल भी बनेंगे तो उसमें लगने वाला सीमेंट, स्टील यह सब की ज़रूरत तो अभी आने वाले समय में बनी ही रहेगी ।

अंत में मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि शेयर मार्केट में उतरने से पहले अपनी आय (Income) को बढ़ाने का प्रयास करें और यदि अभी ऐसा संभव नहीं है तो अपनी बचत को बढ़ाएं । बचत करके भी आप अपने धन को बढ़ा सकते हैं । बचत केवल इतना ही नहीं होता कि हमने अपने खर्चों पर रोक लगा दी । बचत का विषय इतना सीमित नहीं है । आप से अनुरोध है कि आप मेरा बचत पर लिखा हुआ लेख भी एक बार ज़रूर पढ़ें । नीचे मैं लिंक दे रहा हूँ , आप क्लिक करके बचत से सम्बंधित लेख तक पहुँच जाएंगे ।

बचत की शुरुआत कैसे करें ?

आपने इतने ध्यान से यहाँ तक पढ़ा । आपका धन्यवाद ।

Leave a reply

Join Us
  • X Network2.1K
  • LinkedIn1.98K
  • Instagram212
Deal Of The Month

    Stay Informed With the Latest & Most Important News

    I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

    Categories
    Loading Next Post...
    Follow
    Search Trending
    Loading

    Signing-in 3 seconds...

    Signing-up 3 seconds...